{"_id":"6adbc45fead38b09600c0d65","slug":"two-arrested-for-burning-flag-of-religious-place-ballia-news-c-190-1-ana1001-175749-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: धार्मिक स्थल का झंडा जलाने के आरोप में दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: धार्मिक स्थल का झंडा जलाने के आरोप में दो हिरासत में
विज्ञापन
रतसर (बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के धन्नोतीधुरा गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक विशेष समुदाय के झंडे को जलाने के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया।
मामले में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर उनकी पहचान करने के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है। हालांकि, मौके पर शांति व्यवस्था कायम होने का दावा पुलिस कर रही है।
रतसर कस्बा संवेदनशील माना जाता है। बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक धार्मिक स्थल के सामने विद्युत पोल पर लगे झंडे को जलाने के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में एक युवक मुंह में ज्वलनशील पदार्थ भरकर झंडे को जलाने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
विज्ञापन
सीओ सिटी सतीश शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में तहरीर मिलने पर गड़वार थाने में दो आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें पुलिस हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस फोर्स तैनात है।