{"_id":"6793f12d04048d912c0047db","slug":"two-accused-arrested-with-83-boxes-of-english-liquor-ballia-news-c-190-1-ana1001-132022-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 83 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 83 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बलिया/बांसडीह/घोघा। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एसओजी व स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 83 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में पकड़ी गई खेप की जानकारी जुटाकर अनुज्ञापी, सेल्समैन सहित पांच पर मुकदमा दर्ज किया है।
नरही थाना क्षेत्र में सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, थाना के उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार भरौली गोेलंबर के पास मौजूद थे। उसी दौरान सफेद स्कार्पियो से शराब की खेप बिहार जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम नवनिर्मित एक्सप्रेसवे की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक व स्कार्पियो का पीछा किया । चालक गाड़ी को मोड़ सोहांव की तरफ भागने लगा जिसको काली मंदिर के बगल से नदी की तरफ गंगहरा जाने वाले रास्ते पर पकड़ लिया गया।
पकड़े गए व्यक्ति का नाम कलीम पुत्र सत्तार निवासी अहिरौली थाना औद्योगिक क्षेत्र जनपद बक्सर के रूप में हुई। स्कार्पियो वाहन चालक व अन्य गाड़ी को छोड़ कर मौके से भाग गए। तलाशी के दौरान 48 पेटी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
वहीं, बांसडीह पुलिस टीम के उपनिरीक्षक रंजीत ने सीएचसी के सामने एक सफेद रंग की बोलेरो से सरकारी शराब ठेके के पास पर रोककर तलाशी की गई तो 35 पेटी बरामद की। चालक महेश निवासी नयागांव ,सारण को पकड़ा।
चालक ने पूछताछ में बताया की शराब की खेप को बिहार ले जा रहे थे। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने महेश राय, आलू कुमार निवासी नयागांव, अनुज्ञापी रमावती देवी पत्नी जितेन्द्र यादव निवासी डुमरी थाना फेफना व सेल्समैन सूरज गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता निवासी माधोपुर थाना बांसडीह रोड के विरुद्ध पंजीकृत किया। संवाद