{"_id":"66e07b35f7fc48a931092ede","slug":"truck-overturned-in-a-pit-dug-for-laying-pipes-cleaner-died-ballia-news-c-190-1-bal1001-122604-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पाइप बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में ट्रक पलटा, खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पाइप बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में ट्रक पलटा, खलासी की मौत
विज्ञापन
रसड़ा। बलिया मार्ग स्थित माधोपुर चीनी मिल के समीप मंगलवार की भोर में अनियंत्रित ट्रक सड़क के किनारे जल जीवन मिशन के तहत पाइप बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक तो बच गया लेकिन खलासी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ट्रक लोहा लाद कर बलिया से रसड़ा आ रहा था। माधोपुर चीनी मिल के समीप चालक की झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में पलट गया। चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे की भनक लगते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े और इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे में खलासी छोटू पुत्र सुलम राम निवासी औरंगाबाद बिहार की मौत हो गई।
ट्रक में लदा लोहा ट्रक केबिन को चीरते हुए खलासी के पास आने से पुलिस को शव निकालने के लिए काफी मशक्त करनी पड़ी। अंत में कटर से काटकर शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। खलासी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।