फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tributes paid to the martyred soldiers in Pulwama

पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्घांजलि

Mon, 15 Feb 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyred soldiers in Pulwama
बलिया। जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चल रहे विशेष शिविरों में स्वयंसेवकों ने विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी और लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

भीमपुरा: क्षेत्र के भीमपुरा नंबर दो स्थित राजनरायण महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेविकाओं द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय परिसर में एक गोष्ठी भी आयोजित की गई। जिसकी शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस मौके पर वेद प्रकाश सिंह, प्रिंसी सिंह, प्रगति सिंह, शैलेंद्र आदि रहे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ बृजेश पटेल ने किया। आभार बृजेश पाल ने प्रकट किया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर: श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय संदवापुर पर बिमला मेमोरियल डेंटल हॉस्पिटल के सौजन्य से नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार संतोष शर्मा एवं आरिफ अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में डॉ. सूर्यभूषण तिवारी ने 95 ग्रामीणों एवं स्वयंसेवियों के दांतों का इलाज किया और दवा वितरित की। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह सभी का स्वागत करते हुए कहा कि एनएसएस सामुदायिक सेवा के लिए समर्पित है। सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन एनएसएस इकाई एवं मिशन शक्ति इकाई ने बाल विवाह एवं नशा उन्मूलन पर संयुक्त रुप से संदवापुर गांव में डॉ. कृष्ण कुमार सिंह एवं डॉ. मनजीत कुमार राय के नेतृत्व में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दया छपरा: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा, बलिया में चल रहे सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों के बीच देश की सर्वाधिक गंभीर समस्याओं में से एक बढ़ती जनसंख्या पर केंद्रित रहा। इस दौरान मलिन बस्ती उदई छपरा में जाकर सेविकाओं ने बढ़ती जनसंख्या के हानियों तथा परिवार नियोजन पर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। इस मौके पर कुमारी रीना शाह, रंजना वर्मा, शिवानी मिश्रा, रजनीश सिंह, राहुल पांडेय, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. संजय मिश्र, प्राचार्य डॉ. गौरीशंकर द्विवेदी, डॉ. परमानंद पांडेय, नागेंद्र तिवारी, सुभाष सिंह तथा योगेंद्र शाह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed