फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tributes paid to martyrs on sacrifice day

बलिदान दिवस मनाकर शहीदों को दी श्रद्घांजलि

Mon, 23 Mar 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to martyrs on sacrifice day
कलेक्ट्रेट परिसर भगत सिंह, राजगुरू तथा सुखदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित करते लोग। - फोटो : BALLIA
रसड़ा। शहीद भगत सिंह स्मारक स्थल पर क्रांतिकारी स्मारक समिति के तत्वाधान में शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का बलिदान दिवस मनाया गया। शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर सदस्यों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

समिति के संरक्षक सीबी सिंह ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अनमोल धरोहर है। प्रत्येक भारतीयों को इससे राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है। ब्रिटिश साम्राज्य की खात्मा के साथ शोषण विहीन समाज के संरचना की परिकल्पना निरंतर देश को ऊर्जा प्रदान करती रहेगी। आज के समय में भी शहीदों का जीवन संघर्ष प्रासंगिक एवं अनुकरणीय है। उन्होंने शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर सुरेश राम, शिवजी तिवारी, लल्लन यादव, कृष्णानंद पांडेय, पुरुषोत्तम यादव, परवेज कलाम, अशोक कुमार गुप्ता, राधेश्याम यादव, डॉ कपूर चन्द, रामछपित यादव, प्रदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश गुप्ता, दुर्गेश त्रिपाठी, आनंद, श्याम पांडे आदि रहे। संचालन सियाराम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed