फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tree fell on house during harvesting, two women seriously injured

Ballia News: कटाई के दौरान पेड़ मकान पर गिरा, दो महिलाएं गंभीर

Fri, 01 Mar 2024 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on house during harvesting, two women seriously injured
बलिया। शहर के जलालपुर एनएच-31 पर बृहस्पतिवार की सुबह कटाई करते समय पेड़ मकान पर गिर गया। इससे दो महिलाएं घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने घायल महिलाओं को उपचार को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने यहां से ट्रामा सेंटर में भर्ती कर लिया। स्थानीय लोगों में लापरवाही पूर्वक पेड़ कटाई को लेकर आक्रोश व्याप्त रहा, घटना के बाद मजदूर जेसीबी व टैक्टर छोड़ फरार हो गए। सूचना पर कोतवाल संजय सिंह दलबल के साथ मौके पर तैनात रहे। सिटी मजिस्ट्रेट आईके द्विवेदी व एसडीएम आत्रेय मिश्रा ने घटना स्थल का जायजा ले ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों का हाल जाना। उन्होंने पूरी तरह मदद का भरोसा जताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह बिना किसी सूचना व सेफ्टी के मजदूर सड़क किनारे सेमर के पेड़ की जड़ से कटाई करवा रहे थे। अचानक पेड़ पूरब पटरी पर स्थित दुर्गावती राय के रिहायशी मकान के प्रथम तल स्थित किचन पर धराशायी होकर गिर पड़ा। किचन में खाना बना रही दुर्गावती की दो बहुएं बबिता राय पति दिनेश राय व पूनम राय पति सत्येन्द्र राय गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पेड़ कटाई काम करने वाले मजदूर व ठेकेदार वाहन छोड़ भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed