फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Transport minister to meet the relatives of the victim daughter, wiped tears

पीड़ित बेटी के परिजनों से मिलें परविहन मंत्री, पोंछा आंसू

Thu, 20 Oct 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Transport minister to meet the relatives of the victim daughter, wiped tears
बलिया। नगर के विधायक एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ताड़ीबड़ागांव में पीडि़त बेटी के घर पहुंच कर संवेदना व्यक्त की। पीडि़त परिवार के आंसू पोंछते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि बेटी के इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। जो भी सहयोग की अपेक्षा आप लोगों की होगी मैं उसे पूरा करूंगा।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की घटना बहुत ही घृणित है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। मंत्री ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से टेलीफोनिक वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया। साथ ही बेटी का इलाज कर रहे चिकित्सक से वार्ता कर बेटी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 15 अक्तूबर को नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी थाना क्षेत्र के ही सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे मरणासन्न स्थिति में मिली थी। उसका शरीर खून से लथपथ था। परिजनों की मानें तो वह शुक्रवार की शाम को गांव में मेला देखने के लिए निकली थी। किशोरी के हालत देख लोग दुष्कर्म कर हत्या के प्रयास की आशंका जता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed