{"_id":"642086bf62c4d5549d081f17","slug":"transport-minister-launched-the-mobile-veterinary-vehicle-ballia-news-c-20-1-123375-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: परिवहन मंत्री ने किया मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: परिवहन मंत्री ने किया मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन का शुभारंभ
विज्ञापन
बलिया। मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट का शुभारंभ रविवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, सीडीओ बलिया, परियोजना निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की ओर से हरी झंडी दिखाकर किया गया।
मोबाइल वेटेरिनरी वाहन का टोल फ्री नं 1962 है। जनपद में सात मोबाइल वेटेरिनरी वाहन आवंटित की गई है। 50 प्रतिशत मोबाइल वेटेरिनरी वाहन प्रतिदिन निर्धारित रूट पर सुबह आठ बजे से अपरान्ह दो बजे तक चिकित्सा कार्य करेगी। शेष 50 प्रतिशत मोबाइल वेटेरिनरी वाहन इमरजेंसी रूट पर सुबह 10 बजे से रात्रि आठ बजे तक चिकित्सा कार्य करेगी। रात्रि आठ बजे के बाद प्राप्त इमरजेंसी सूचना अगले कार्य दिवस में पूरी की जाएगी।
निर्धारित रूट पर चलने वाले वाहन प्रतिदिन कम से कम तीन ग्राम पंचायतों में जाकर बीमार पशुओं का उपचार करेंगे। टोल फ्री नं. 1962 पर पशुपालकों द्वारा कॉल की जाएगी। उस काल परीक्षण काल सेन्टर पर उपलब्ध पशु चिकित्साविद द्वारा किया जाएगा। पशुपालक द्वारा की गई कॉल को तैनात पशु चिकित्साकर्मी द्वारा इमरजेंसी का परीक्षण करने के बाद यदि पशुपालक की समस्या इमरजेंसी श्रेणी में नही है तो टेलीमेडिसीन मुहैया करा कर पशुपालकों की समस्या का समाधान किया जाएगा।