{"_id":"6a4d37675afc7bd6b60e7680","slug":"transformer-at-kathvali-substation-faulty-power-crisis-in-29-villages-ballia-news-c-190-1-bal1001-168138-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कैथवली उपकेंद्र का ट्रांसफाॅर्मर खराब, 29 गांवों में बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कैथवली उपकेंद्र का ट्रांसफाॅर्मर खराब, 29 गांवों में बिजली संकट
विज्ञापन
नरहीं। कैथवली विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में आई खराबी से जुड़े 29 गांवों में बिजली संकट गहरा गया है। पिछले 30 घंटे के दौरान उपभोक्ताओं को महज एक घंटे 52 मिनट ही बिजली मिल सकी, वह भी 11 बार ट्रिपिंग के साथ। इससे करीब तीन लाख की आबादी, धान की नर्सरी की सिंचाई में जुटे किसान, कुटीर उद्योग संचालक और आम उपभोक्ता भारी परेशानी झेल रहे हैं।
सोमवार सुबह करीब नौ बजे कैथवली उपकेंद्र के नए ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी खराबी आने के बाद नरहीं-दौलतपुर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार दोपहर चितबड़ागांव फीडर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन अधिक लोड के कारण लगातार ट्रिपिंग होती रही। पूरे 30 घंटे में उपभोक्ताओं को केवल एक घंटे 52 मिनट बिजली मिल सकी और इस दौरान 11 बार आपूर्ति बाधित हुई।
कैथवली उपकेंद्र से नरहीं, बैरिया, थम्हनपुरा, कर्णपुरा, बरकंटी, शाहपुर, बभनौली, इच्छा चौबे का पूरा, रामपुर, भिखारीपुर, मंझरिया, मर्ची, हसाईपुर, सुरापाली समेत 29 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। भीषण गर्मी और धान की रोपाई के मौसम में बिजली संकट ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई प्रभावित होने के साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय उपभोक्ता रजनीकांत उपाध्याय, बिपुल राय, गोविंद गुप्ता, संपन्न राय और भरत वर्मा ने बताया कि 30 घंटे से नियमित बिजली नहीं मिल रही है। थोड़ी देर के लिए आपूर्ति होती भी है तो बार-बार कट जाती है।
विज्ञापन
वर्जन...
कैथवली उपकेंद्र पर ट्रांसफाॅर्मर आठ माह पहले स्थापित किया गया था और अभी वारंटी अवधि में है। कंपनी को सूचना दे दी गई है। चितबड़ागांव फीडर से वैकल्पिक बिजली दी जा रही है, लेकिन ओवरलोड के कारण ट्रिपिंग हो रही है। एक-दो दिन में आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। - लक्ष्मण मिश्रा, उपखंड अधिकारी।
केबल में फाॅल्ट, सात घंटे बाधित रही बिजली
बलिया। शहर के विशुनीपुर पावर हाउस पर मंगलवार की सुबह 33 केवी के केबल में फाॅल्ट आने से शहर के कई मोहल्लों में विद्युत सप्लाई सात घंटे तक बाधित रही। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो गए।
शहर के विशुनीपुर पावर हाउस से शहर के विशुनीपुर, चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन, टाउनहाल, ओक्डेनगंज आदि मोहल्लों में बिजली सप्लाई होती है। सुबह करीब आठ बजे पावर हाउस के केबल में फाॅल्ट आ गया।
इससे क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप हो गई। हालांकि बिजली निगम के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाई। इसके बाद फाॅल्ट को ठीक करने में सात घंटे से अधिक समय लगा। बिजली सप्लाई ठप होने से 10 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई।
मुख्य बाजार होने के कारण व्यापारियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब तीन बजे के बाद सप्लाई चालू हो सकी। जेई दुष्यंत राय ने बताया कि 33 केवी के केबल में फाॅल्ट आने से सप्लाई बाधित हो गई थी। संवाद