{"_id":"60f1b90b8ebc3ec20b218e29","slug":"transfer-of-four-babus-including-medical-officers-ballia-news-vns6008063141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्साधिकारियों समेत चार बाबुओं का हुआ स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्साधिकारियों समेत चार बाबुओं का हुआ स्थानांतरण
विज्ञापन
बलिया। जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के स्थानांतरण के बाद शासन ने तहसीलदार समेत करीब आधा दर्जन से अधिक चिकित्साधिकारियों और बाबुओं का तबादला गैर जनपद के लिए कर दिया है। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
बांसडीह में तहसीलदार के पद पर तैनात संतोष कुमार शुक्ला को लखीमपुर खीरी और अमरोहा से तहसीलदार सदानंद सरोज को बलिया, मिर्जापुर से तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय प्रथम को बलिया भेजा गया है। शासन ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद को उन्नाव स्थानांतरित कर दिया है। वहीं, अर्हता न रखते हुए भी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी की कुर्सी संभाल रहे डॉ. प्रेम प्रकाश का स्थानांतरण आजमगढ़ किया है। इसी कड़ी में डॉ. केशव प्रसाद का स्थानांतरण प्रयागराज व डॉ. पीसी भारती को अयोध्या के लिए स्थानांतरित किया गया है। वहीं, डॉ देवेश पांडेय का प्रयागराज, डॉ. इरशाद अहमद अंसारी का गाजीपुर व डॉ. राजेश कुमार का स्थानांतरण सोनभद्र के लिए किया है। इसके अलावा, लिपिक शम्मी तिवारी, अनिल चौधरी, हरि आनंद सिंह व हरिओम सिंह का भी स्थानांतरण गैर जनपद के लिए किया गया है।
चार पूर्ति निरीक्षक गैर जनपद स्थानांतरित
बलिया। शासन ने जिलापूर्ति विभाग के चार पूर्ति निरीक्षकों समेत एक क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी का स्थानांतरण गैर जनपद के लिए किया है। इसके अलावा तीन अन्य अधिकारियों का बलिया जनपद के लिए स्थानांतरण किया गया है। जिन अधिकारियों स्थानांतरण गैर जनपद के लिए हुआ हैं, उनमें क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिनेश कन्नौजिया, पूर्ति निरीक्षक रसड़ा संतोष कुमार यादव, पूर्ति निरीक्षक सदर श्यामनाथ, पूर्ति निरीक्षक सिकंदरपुर दुर्गानंद यादव और पूर्ति निरीक्षक बांसडीह सूर्यनाथ राम शामिल है। इनके स्थान पर अंबेडकर नगर से आशुतोष सिंह और कुशीनगर से रत्नेश मित्रा को बलिया स्थानांतरित किया गया है।