फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Trains going to metros including Delhi, Mumbai will be full for 15 days

Ballia News: दिल्ली, मुंबई सहित महानगरों को जाने वाली ट्रेनें 15 दिन तक फुल

Mon, 07 Jul 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Trains going to metros including Delhi, Mumbai will be full for 15 days
बलिया। गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद भी रेल यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, लुधियाना जैसे बड़े शहरों में जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा। जिले से गुजरने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें 20 जुलाई तक फुल हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से यदि आप बड़े शहरों में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों के कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता एक्सप्रेस स्लीपर में नो रूम व थर्ड एसी में 10 वेटिंग चल रहा है, बलिया से चलने वाली साप्ताहिक भृगु एक्सप्रेस स्लीपर में वेटिंग चार, राजधानी में दो टिकट मिल रहा है। सेकंड एसी में 5 वेटिंग है। गरीब नवाज के स्लीपर व थर्ड एसी में नो रूम व सेकंड एसी में पांच वेटिंग है। सद्भावना एक्सप्रेस में 10, छपरा-दिल्ली में 21 से अधिक वेटिंग है। लुधियाना जाने वाली सरयू यमुना में स्लीपर में 38, थर्ड एसी में 18 वेटिंग है। दरभंगा-पूना एक्सप्रेस में नो रूम है। इसमें सिर्फ तत्काल टिकट का भरोसा बचा हुआ है। मुंबई जाने वाली जयनगर-लोकमान्य तिलक में अगले 20 जुलाई तक वेटिंग है। कामायनी एक्सप्रेस में 11 वेटिंग, 01026 बलिया- 25 वेटिंग है।
विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद जाने के लिए 09526 हापा स्पेशल समर स्पेशल में अगले 20 जुलाई तक नोरूम है। जयनगर के जयपुर जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस में स्लीपर व थर्ड एसी में नो रूम व सेकंड एसी में वेटिंग 10 है। अन्य महानगरों को जाने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें फुल होने से तत्काल व बुकिंग टिकट मिल पाना संभव नहीं है। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि छुट्टी के बाद लोगों का आना जाना जारी है। भीड़ को देखते हुए समर स्पेशल का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed