बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रीतम कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को कैसे सैम्पल लेना है, कैसे ट्यूब में रखना है, कैसे किट पहनना है और कैसे निकालना है आदि के बारे में विस्तार रूप से बताया गया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि आपके पास सारी सुविधा उपलब्ध हो, लेकिन आपको उसके बारे में जानकारी ना हो तो सब बेकार है। इसलिए इसके बारे में विधिवत जानना नितांत आवश्यक है, ताकि आप स्वयं सुरक्षित रह सकें और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकें। इस दौरान जिला महामारी प्रभारी डा. जियाउल हक ने बताया कि 17 ब्लॉकों में जांच करने के लिए पांच एम्बुलेंस को तैयार रखा गया है। टीम द्वारा जिस क्षेत्र से सूचना मिलेगी उस क्षेत्र में तत्काल एम्बुलेंस पहुंच जाएगी। जहां संबंधित व्यक्ति का सैम्पल लेकर एक जगह एकत्रित होगा। इसके बाद जांच के लिए वाराणसी भेजा जाएगा। इस मौके पर राहुल पाठक, ज्ञानेंद्र दुबे, बीएन गिरी समेत सभी टीमों के सदस्यगण रहे।