फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Train drunk

तुर्तीपार पुल पर असंतुलित होकर घाघरा नदी में गिरी छात्रा

Fri, 05 Jul 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Train drunk
बेल्थरारोड। एसएससी की परीक्षा देकर कृषक एक्सप्रेस से वाराणसी से भटनी जा रही बिहार निवासिनी छात्रा चलती ट्रेन से तुर्तीपार पुल पर गिरकर घाघरा नदी में चली गई। इसकी भनक लगते ही छात्रा संग यात्रा कर रहे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ उभाव पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम तक नदी में छात्रा की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के गोपालगंज जिला अंतर्गत विजयीपुर थानाक्षेत्र के बंजरिया निवासी शिक्षक जितेंद्र पांडेय अपनी पुत्री पल्लवी को एसएससी की परीक्षा दिलाने के लिए वाराणसी गए हुए थे। परीक्षा दिलाने के बाद वे कृषक एक्सप्रेस से वापस लौट रहे थे। बेल्थरारोड स्टेशन से खुलने के बाद ट्रेन तुर्तीपार रेल पुल होकर गुजर रही थी कि इस दौरान पल्लवी बाथरूम चली गई। बाथरूम से बाहर निकलने के बाद वह गेट से होकर अपनी सीट की ओर जा रही थी कि इस बीच असंतुलित होकर वह गेट के रास्ते पुल के नीचे घाघरा नदी में गिर पड़ी। पल्लवी के पुल से नीचे गिरने की घटना से परिजन सकते में आ गए। शुक्रवार को छात्रा के पिता उभाव थाना पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने हमराहियों के साथ तुर्तीपार रेल पुल के नीचे घाघरा नदी और तटवर्ती क्षेत्रों में दूर-दूर तक छात्रा की काफी तलाश की। देर शाम तक नदी में जाल भी डलवाया गया, लेकिन छात्रा का कहीं पता नहीं चल सका। पुत्री के खो जाने के गम से पिता सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed