फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traffic stopped due to road subsidence

गौराबगही के पास ओवर लोड ट्रक सड़क में धसा

Sat, 17 Aug 2019 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Traffic stopped due to road subsidence
मनियर। बलिया-मनियर मुख्य मार्ग के गौराबगही मौजे के रामनरायन सिंह कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क धंस गई जिससे गड्ढे में तीन ओवर लोड ट्रकों के फंसने से शनिवार की सुबह से ही आवागमन बाधित हो गया है। इसके चलते छोटे वाहनों को भी दूसरे मार्ग से होकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मनियर-बलिया मुख्य मार्ग का निर्माण सन 2017-18 में कराया गया था। यह सड़क दो साल भी नहीं चली और जगह-जगह टूटने व धसने लगी है। सामाजिक संगठनों ने कई बार मरम्मत की मांग की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार की सुबह बलिया-मनियर मुख्य मार्ग के गौराबगही स्थित रामनरायन सिंह कोल्ड स्टोरेज के पास एक-एक कर तीन ओवर लोडिंग ट्रक फंसते गए जिससे जाम लग गया। इसके कारण दूसरे मार्ग से होकर बड़ी सहित अन्य गाड़ियों को छितौनी रामपुर सूर्यपुरा होते हुए मनियर बस स्टैंड पर पहुंच रही है। काफी मशक्कत के बाद शाम को जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर से खींच कर ट्रकों बाहर किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने चेताया कि अगर तत्काल रोड की मरम्मत नहीं करायी गयी और ओवर लोडिंग ट्रकों पर रोक नहीं लगायी गयी तो आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed