{"_id":"6afc8ec46ac49cc8b8039fb5","slug":"traffic-congestion-at-ten-intersections-and-major-thoroughfares-in-the-city-ballia-news-c-190-1-ana1001-177358-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शहर के दस चौराहों व प्रमुख मार्गों पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शहर के दस चौराहों व प्रमुख मार्गों पर लगा जाम
विज्ञापन
नगर के कुंवर सिंह चौराहा पर लगा वाहनों का जाम।संवाद
छठ महापर्व की छुट्टियों के बाद मंगलवार को स्कूल-कॉलेज और बाजार खुलते ही शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। पर्व मनाकर वाहनों से जाने वाली भीड़ व दोपहर में स्कूली बसों की आवाजाही और चित्तू पांडेय चौराहे की रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। करीब दो घंटे तक शहर जाम से जूझता रहा। प्रमुख मार्गों से लेकर संपर्क गलियों तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम के कारण स्कूली बसों को स्टॉप के पहले उतार कर सुरक्षा में घर पहुंचाया गया।
दोपहर में रेलवे क्रॉसिंग बंद होते ही चित्तू पांडेय चौराहे के आसपास वाहनों की कतार लग गई। इसी बीच स्कूलों की छुट्टी के बाद बसें शहर के मुख्य मार्गों पर पहुंची तो जाम का दबाव और बढ़ गया। रोडवेज तिराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, मिड्ढी चौराहा, जगदीशपुर, स्टेशन के सामने, मालगोदाम, एनसीसी तिराहा, कदम चौराहा और जगन्नाथ तिराहा समेत आठ से दस प्रमुख तिराहों और चौराहों पर वाहन फंसे रहे। जाम छुड़ाने में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।
मुख्य मार्ग से मोहल्ले की गलियां तक जाम
मुख्य मार्गों पर जाम बढ़ने के बाद बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक मोहल्ले की गलियों तथा शॉर्टकट रास्तों से निकलने की कोशिश करते दिखे। लेकिन दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही होने के कारण गलियों में भी जाम लग गया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। निजी स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को पहले ही जाम का अलर्ट भेज दिया गया था, ताकि बच्चों को घर पहुंचने में होने वाली देरी की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था पर प्रशासन अलर्ट
यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा। प्रमुख चौराहों पर तैनात यातायात और पीआरडी जवान लगातार वाहनों को नियंत्रित करने में जुटे रहे। जिस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा, वहां तत्काल रूट डायवर्जन कर दूसरे रास्तों से आवागमन कराया गया। इसके बावजूद छठ त्योहार मनाकर लौटने वाले लोगों के वाहनों की अधिकता के चलते जाम से पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी। करीब दो घंटे बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ।
छुट्टी के बाद बाजार व वापस जाने वाले लोगों की भीड़ के कारण ट्रैफिक का काफी दबाव रहा। सुगम यातायात के लिए जाम वाले प्रमुख स्थानाें पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। जाम लगने पर वाहनों का रूट डायवर्ट करने से लंबा जाम नहीं लगा। - अनवर अली, यातायात प्रभारी।