फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traditionally worshiped goddess

पारंपरिक ढंग से हुई गोर्वधन पूजा

Sat, 21 Oct 2017 10:56 PM IST
ballia
ballia Updated Sat, 21 Oct 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Traditionally worshiped goddess
नगर से सटे बहादुरपुर ग्राम मे गोवर्धन पूजा के दौरान गोधन की कुटाई करती महिलाएं। - फोटो : ballia
दीपों का पर्व दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने पौराणिक तथा पारंपरिक गीत गाए। इस दौरान महिलाओं ने इस पर्व से जुड़े कथा को सुनाया। नगर के बहादुरपुर स्थित नई बस्ती में महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति बनाकर उसका विधिवत पूजन-अर्चन किया। करीब घंटे भर कथा सुनने के बाद गोधन की कुटाई की। इसके उपरांत भगवान गोर्वधन का प्रसाद ग्रहण किया। निधरिया नई बस्ती में भी महिलाओं ने गोवर्धन पूजा की।
विज्ञापन


इस दौरान समाज के मंगल आदि की कामना की। इसके साथ चिलकहर क्षेत्र के कुरेजी, बलेसरा, नरांव, चिलकहर, असनवार, बसनवार, इंदरपुर, ताखा, पांडेयपुर, कुकुरहा, हजौली, आमडारी, रतसर, बुढ़ऊ आदि गांवों में भी गोवर्धन की पूजा की गई। इस दौरान विविध मांगलिक गीत गाए। भाइयों के दीर्घायु के लिए इस पर्व पर बहनों ने गीत गाया और उन्हें प्रसाद खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed