फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emphasis on making the city clean and beautiful in the board meeting

Ballia News: बोर्ड की बैठक में नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने पर जोर

Tue, 01 Sep 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on making the city clean and beautiful in the board meeting
नगर पंचायत नगरा में आयोजित बोर्ड की बैठक को संबो​धित करते नगर पंचायत चेयरमैन इंदु देवी साथ में
नगरा। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष इंदु देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर के विकास कार्यों को लेकर सभासदों से प्रस्ताव लिए गए और प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष इंदु देवी ने कहा कि नगर के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सभी 14 वार्डों के सभासदों और तीनों मनोनीत सभासदों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से नगर पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाया जा सकता है। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने सभासदों से अपने-अपने वार्ड की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रस्ताव देने को कहा, ताकि प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम, लिपिक रवीश कुमार, सुशील राव, मनोनीत सभासद कैलाश बिहारी सिंह, मुंशी यादव, लालबहादुर सिंह, जयप्रकाश जायसवाल, संजय सिंह, कृष्ण कुमार कुशवाहा, उर्मिला पांडेय, अंकिता सिंह, कुंजबिहारी, संतोष पांडेय समेत सभी सभासद और नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed