{"_id":"6abfe6d14f7fc2cebc089069","slug":"traders-observed-no-upi-day-ballia-news-c-190-1-bal1001-174248-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: व्यापारियों ने मनाया नो यूपीआई डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: व्यापारियों ने मनाया नो यूपीआई डे
विज्ञापन
यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क के विरोध में शुक्रवार को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने शहर के आर्य समाज रोड स्थित प्रतिष्ठानों पर नो यूपीआई डे मनाया।
इस दौरान व्यापारियों ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए अपने यूपीआई क्यूआर कोड को काले कपड़े से ढक दिया और ग्राहकों से डिजिटल भुगतान के स्थान पर नकद भुगतान करने का आग्रह किया। व्यापारियों ने कहा कि उनका यह विरोध यूपीआई सेवा के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रस्तावित एमडीआर शुल्क के प्रावधान के खिलाफ है।
व्यापारियों के अनुसार, 15 अक्तूबर से 2 हजार रुपये से अधिक के पात्र व्यक्ति-से-व्यापारी यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लागू किए जाने की व्यवस्था से व्यापारियों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ सकता है। प्रस्तावित व्यवस्था में शुल्क की अधिकतम सीमा 300 रुपये प्रति लेनदेन बताई गई है।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री जितेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि व्यापारी चाहते हैं कि डिजिटल भुगतान की व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे, लेकिन इसके लिए व्यापारियों से अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने की व्यवस्था उचित नहीं है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आकाश पटेल, राहुल गुप्ता, रजनीकांत सिंह, अशोक गुप्ता, व्यापारी मोनू, विकास पांडे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।