फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Action taken against vehicle theft gang under the Gangster Act.

Ballia News: वाहन चोर गिरोह पर की गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Fri, 02 Oct 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Action taken against vehicle theft gang under the Gangster Act.
वाहन चोरी के संगठित गिरोह के खिलाफ नगरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष संजय मिश्र की तहरीर पर पवन खरवार समेत तीन आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 2/3(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह वाहन चोरी कर उनके पार्ट्स अलग-अलग करके बेचता था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि गैंग का सरगना पवन खरवार निवासी मेऊली, थाना पकड़ी है। उसके साथ मुन्ना गोड निवासी लीलकर और मुन्ना गोड निवासी रुद्रवार सिकंदरपुर सक्रिय सदस्य के रूप में चिह्नित किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि गिरोह आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। जांच में गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर पवन खरवार के घर से चार मोटरसाइकिलों की चेसिस और उनके बचे हुए पार्ट्स बरामद किए गए। इसके अलावा घर से मोटरसाइकिलों के इंजन, टैंक, पहिये, मडगार्ड, शाकर, सीट, साइलेंसर, वायरिंग, हेडलाइट समेत बड़ी संख्या में कल-पुर्जे मिले। बरामद सभी बाइक की प्राथमिकी थाना में दर्ज है।
विज्ञापन

चोरी के बाद खोल देते थे बाइक के पार्ट्स

थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिलों को पवन खरवार के घर पर छिपाकर रखा जाता था। इसके बाद उन्हें खोलकर अलग-अलग पार्ट्स किए जाते और बिक्री से मिले रुपये आपस में बांट लिए जाते थे। मौके से मोटरसाइकिल के कल-पुर्जे खोलने और जोड़ने वाला इलेक्ट्रॉनिक टूल बॉक्स भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed