फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   'Save the Vote' march to be held during 'Save Democracy' week.

Ballia News: लोकतंत्र बचाओ सप्ताह में निकलेगा वोट बचाओ मार्च

Fri, 02 Oct 2026 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
'Save the Vote' march to be held during 'Save Democracy' week.
कांग्रेस कार्यालय परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबो​धित करते इंडिया गठबंधन के पदा​धिकारीग
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले में दो से आठ अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस की ओर से ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा भेजी गई है। अभियान के तहत मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने, उनके खिलाफ मुकदमा चलाने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किए जाने हैं। उक्त बातें ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहीं।
विज्ञापन

कहा कि दूसरे दिन ब्लॉक और वार्ड स्तर पर गठबंधन सहयोगियों के साथ संयुक्त तैयारी बैठकें कर कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के लिए संगठित किया जाएगा। तीसरे दिन गठबंधन सहयोगियों के साथ जिला स्तरीय मार्च निकाला जाएगा। मार्च बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमा अथवा जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन और पुतला दहन समेत अन्य विरोध कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान को जिला संगठन और ‘इंडिया’ गठबंधन के समन्वय से प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। इस मौके पर लक्ष्मण पांडेय, रामकृष्ण यादव, श्रीराम चौधरी, लालसाहब, संतोष प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed