फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   'Raghupati Raghava Raja Ram' echoed on Gandhi Jayanti.

Ballia News: गांधी जयंती पर गूंजा रघुपति राघव राजा राम

Fri, 02 Oct 2026 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
'Raghupati Raghava Raja Ram' echoed on Gandhi Jayanti.
रसड़ा में महात्मा गांधी की जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग। जागरुक पाठक
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान का सामूहिक गायन के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

आपदा विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान ‘रघुपति राघव राजा राम’ का सामूहिक गायन हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी जयंती हमारे लिए केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने ग्राम स्वराज और गांवों के विकास पर विशेष जोर दिया था। आज जरूरत है कि उनके विचारों को आत्मसात करते हुए गांवों को मजबूत और विकसित बनाया जाए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद बलिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 सफाई कर्मियों एवं 05 सफाई नायकों को किया सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके बाद शहीद पार्क चौक पहुंचकर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं भृगु आश्रम पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी माल्यार्पण किया। इस अवसर पर एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीआरओ गुलशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार पौधों से सजा माल्देपुर-चित्तू पाण्डेय चौराहा मार्ग
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिले में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। माल्देपुर से चित्तू पाण्डेय चौराहा मार्ग तक आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत मार्ग पर करीब दो हजार पौधे लगाए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अपने नाम के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र- छात्राओं के साथ एनसीसी कैडेट्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने सड़क के डिवाइडर पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
ग्रामीण क्षेत्रों में मनाई गांधी व शास्त्री जी की जयंती
बलिया। गांधी जयंती पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यालयों, पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और स्वच्छता का संदेश दिया। कई जगहों पर रामधुन और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। ग्राम प्रधानों ने लोगों को गांधी जी के आदर्शों और शास्त्री जी की सादगी को अपनाने की प्रेरणा दी।
रतसर : कस्बा स्थित किसान फोर्स सेवा संस्थान कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती धूम धाम से मनायी गयी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, छोटे लाल, अच्छे लाल, श्रीकृष्ण पांडेय, गोरख, मुरली सिंह, पप्पू सिंह, गुड्डू राय आदि कार्यक्रम में रहे।
हल्दी : विकास खंड बेलहरी के विभिन्न ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों, प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालयों ब्लाक मुख्यालय, हल्दी थाने के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती मनाई। वहीं, मुडाडीह पंचायत भवन पर पीएससी के जवानों ने शस्त्र सलामी पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। मुडाडीह पंचायत भवन पीएससी कैंप के कमांडर अनिल सिंह,नेहाल कुमार सिंह, चंद्रकेश चौहान,राम धीरज चौहान, सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
रेवती : नगर के गोपाल जी महाविद्यालय में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर प्रबंधक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में डॉ. काशीनाथ सिंह, डॉ. श्याम नारायण, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, निरंकार नाथ पांडेय रहे। संचालन राकेश कुमार वर्मा ने किया।
घोघा : नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने गांधीजी की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। अमित गुप्ता, मनोज साहू, हरेंद्र साहू, ओमप्रकाश, राजकुमार गुप्ता, केशव प्रसाद मौजूद रहे। तहसील परिसर में भी एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा ने झंडा फहराया। एसडीएम और तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने गांधीजी व शास्त्रीजी के चित्रों पर फूलमाला चढ़ाई।
बेल्थरारोड : गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। तहसील पर एसडीएम शरद चौधरी के निर्देशन में आपदा योजना के तहत ममता गुप्ता निवासी कमरौली, रामाश्रय निवासी नौरंगिया तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दुर्गा शक्ति स्वयं सहायता समूह, सफाई कर्मी अशोक भारती को सम्मानित किया गया। भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मनोज गुप्त प्यारे के निर्देशन में गोष्ठी आयोजित की गई।
विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
सिकंदरपुर (बलिया)। गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में गांधी और शास्त्री जयंती श्रद्धा से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई।
पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ समाज का संदेश दिया। प्रबंधक डॉ. नरेन्द्र प्रसाद गुप्त ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता तथा शास्त्रीजी की सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने विद्यार्थियों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा की तहसील इकाई सिकंदरपुर की ओर से शुक्रवार को गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता ने किया। जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने संचालन किया। कृष्णानंद गुप्ता, रामबाबू गुप्ता सहित महासभा के सदस्य मौजूद रहे।
35 दिव्यांगों को किया सम्मानित
बैरिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को बैरिया में मनाई गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता चन्द्रबदन मिश्र ने कहा कि महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री का जीवन देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। दिव्यांग नेता उमेश गुप्ता के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुशील पांडे ने कहा कि दोनों महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा नेता चन्द्रबदन मिश्र ने 35 दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। सुशील पांडे, निरंजन सिंह, सुधांशु तिवारी, जयप्रकाश भारती, सुमित सिंह, नंदजी सिंह,कारण मौर्य आदि मौजूद रहे।
मेधावी विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति
बेरुआरबारी। गांधी महाविद्यालय, मिड्ढा बेरुआरबारी में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर गोष्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 12 मेधावी विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं स्नातकोत्तर के मेधावी विद्यार्थियों को दस-दस हजार रुपये की छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कुंवर सिंह पीजी काॅलेज के प्रो अजय बिहारी पाठक ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन,संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षता रामगणेश उपाध्याय ने की। प्राचार्य डॉ. अभिषेक सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रबंधक श्रीराम शुक्ल ने बच्चों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। संचालन शिवम पांडेय ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
जयप्रकाश नगर। जयप्रकाश नगर स्थित जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान परिसर में संचालित जयप्रभा चंद्रशेखर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जेपी ट्रस्ट के व्यवस्थापक/प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य चंदन सिंह, रजनीकांत प्रसाद, उपेंद्र सिंह, सुरेश साह, प्रेमचंद शर्मा, राहुल वर्मा, रजनीश, वसुंधरा, रोहित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed