फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Today last chance, the case did not come

आज अंतिम मौका, नहीं आए तो केस

Sat, 11 Feb 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sat, 11 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
चुनावी ड्यूटी के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित  कर्मियों के लिए अधिकारियों ने समय सीमा निर्धारित कर दी है। अंतिम दिन 12 फरवरी को उपस्थित नहीं होने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। तीन दिनों में अब तक कुल 149 कर्मचारी अनुपस्थित रहे हैं।
विज्ञापन



विधानसभा चुनाव को सकुशल कराने के लिए जिला प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। प्रभारी कार्मिक व सीडीओ संतोष कुमार ने बताया कि पहले चरण के प्रशिक्षण में कुल 6520 कर्मचारियों को बुलाया गया था। इसमें 3100 कर्मचारी पीठासीन थे और शेष प्रथम मतदान अधिकारी थे। पहले दिन 64 कर्मचारी अनुपस्थित रहे लेकिन इसमें से पांच कर्मचारी अगले दिन के प्रशिक्षण में उपस्थित हो गये। इसके अलावा दूसरे दिन भी कुल 49 कर्मचारी अनुपस्थित हुए, इसमें 27 पीठासीन अधिकारी थे।
विज्ञापन



शनिवार को तीसरे दिन के प्रशिक्षण में कुल 41 कर्मचारी अनुपस्थित रहेे। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी  को केवल सुबह की पाली में ही प्रशिक्षण होगा और अनुपस्थित कर्मचारियों की ओर से उपस्थिति दर्ज नहीं करायी गयी तो उनके खिलाफ 12 फरवरी को मुकदमा दर्ज करा दिया जायेगा। इसके अलावा संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए विभागाध्यक्ष को भी पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed