{"_id":"6232243bb932ae64d71b6194","slug":"today-120-children-aged-12-to-14-got-vaccinated-in-the-district-ballia-news-vns643627827","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिले में 12 से 14 वाले 120 बच्चों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिले में 12 से 14 वाले 120 बच्चों को लगा टीका
विज्ञापन
बुधवार को पूरे देश में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोरोना टीका लगाया गया। इसीक्रम में जिला महिला अस्पताल में साढ़े पांच बजे तक 12 से 14 आयु वाले 120 बच्चों को कार्बो वैक्सीन लगाई गई। जबकि शाम साढ़े पांच बजे तक 287 केंद्रों पर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों समेत कुल 9795 लोगों को टीका लगाया गया। इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट सभागार समेत सभी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर, कोविड शील्ड, कोवैक्सीन तथा कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई गई। बताया कि आज से सभी केंद्रों पर 12 से 14 आयु वाले बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। जनपद को शासन स्तर से 137236 का लक्ष्य है। यह टीका 15 मार्च 2010 के पूर्व के बच्चों को लगाया जाएगा। टीका लगवाने के दौरान आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। इन बच्चों को भी दो डोज गाइडलाइन के अनुसार दी जानी है। बताया कि पहले डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जानी है। यह टीका सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक प्रत्येक केंद्रों पर लगाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जिले को कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है। इसी क्रम में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए कोविड टीकाकरण की शुरुआत बुधवार को जिला महिला अस्पताल से की गयी। बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहले से ही टीकाकरण चल रहा है। इंटर कालेजों में शिविर लगाकर किशोर-किशोरियों का भी टीकाकरण किया जा चुका है, जो बच्चे छूट गए हैं उनका भी टीकाकरण हो रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना की गंभीरता काफी कम हो जाता है।
बताया कि जिले में 12 से 14 वर्ष के 137236 बच्चों को प्रतिरक्षित करना है। इसके साथ ही 60 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को एहतियाती डोज भी दी जाएगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।