फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   To the officers

अफसरों से लगाई गुहार

Thu, 06 Apr 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 06 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
To the officers
बेल्थरारोड में आयोजित तहसील दिवस पर सुनवाई करते डीआईजी उदयशंकर जायसवाल।

विज्ञापन
जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस की अध्यक्षता में बेल्थरारोड तहसील में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान डीआईजी उदयशंकर जायसवाल व एसपी भी साथ रहे। तहसील दिवस में राशन, पेंशन, अवैध कब्जा, भूमि विवाद आदि से जुड़े मामले रहे। कुल105 मामलों में जिलाधिकारी ने 21 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया। कुछ शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समय सीमा के अंदर निस्तारण का निर्देश दिया।

 तहसील दिवस में अतरौला चक मिलखान के प्रधान ने करीब साल भर से बोरिंग का कार्य लंबित होने की शिकायत की। पशुहारी के प्रधान ने अपने गांव की प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची किसी अन्य गांव में जाने संबंधी प्रार्थना पत्र दिया। खैरा खास तेलमा जमालउद्दीनपुर में खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की गई। चकसेखानी में पोखरी तालाब पर कब्जा संबंधी शिकायत मिली। नगरा ब्लॉक के कमरौली में विगत पांच वर्षों में हुए कार्यों की जांच के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। जिलाधिकारी ने एक-एक प्रार्थना पत्रों को देखने के बाद निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। भूमि या अवैध कब्जा जैसे विवाद के मामले में मौके पर जाकर देखने के बाद ही हल निकालें। वर्तमान समय मे खेत खाली होने को है, लिहाजा भूमि विवाद का निस्तारण करने का अच्छा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed