फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   To assure fast postponed

आश्वासन पर अनशन स्थगित

Tue, 08 Sep 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Tue, 08 Sep 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
To assure fast postponed
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद एसपी और शहर कोतवाल को हटाने की मांग को लेकर पूर्वांचल छात्र संघर्ष मोर्चा के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह का अनशन मंगलवार को कबीना मंत्री रामगोविंद चौधरी के आश्वासन पर स्थगित हो गया।
विज्ञापन


अनशन स्थल पर मोबाइल फोन से करीब आधे घंटे तक मंत्री ने नागेंद्र बहादुर सिंह से वार्ता की। इसके बाद मंत्री प्रतिनिधि नीरज सिंह, एडीएम खेमपाल सिंह, एएसपी केसी गोस्वामी ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन


नगर के शहीद चौक पार्क में धरने पर बैठे छात्र नेताओं की पिटाई के बाद पूर्वांचल छात्र संघर्ष मोर्चा के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनशन पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मांग है कि प्रकरण में पुलिस अधीक्षक और शहर कोतवाल के खिलाफ जांच कराकर निलंबित किया जाए। साथ ही सतीश चंद्र कालेज में प्राचार्य द्वारा प्रवेश में किए जा रहे खेल की भी जांच कराई जाए।

कालेज प्रकरण पर जिलाधिकारी ने चार सदस्यीय टीम गठित कर दी है, लेकिन पुलिस अधीक्षक और कोतवाल के प्रकरण में कार्रवाई न होने पर छात्रनेता नागेंद्र बहादुर सिंह अनशन पर बैठ गए थे।


मंगलवार सुबह कबीना मंत्री रामगोविंद चौधरी ने मोबाइल फोन से छात्रनेता नागेंद्र बहादुर सिंह से पूरे प्रकरण पर बातचीत की और आश्वासन दिया कि दो-तीन दिन के अंदर मांगें पूरी कर दी जाएंगी। इसके बाद मंत्री प्रतिनिधि नीरज सिंह के साथ ही एडीएम और एएसपी ने छात्रनेता को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed