फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   'Tiranga Yatra' taken out from the Collectorate to Shaheed Park; 2,000 people participated with enthusiasm.

Ballia News: कलेक्ट्रेट से शहीद पार्क तक निकली तिरंगा यात्रा, 2000 लोग जोश के साथ हुए शामिल

Fri, 14 Aug 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
'Tiranga Yatra' taken out from the Collectorate to Shaheed Park; 2,000 people participated with enthusiasm.
नगर में निकाला गया तिरंगा यात्रा में शामिल जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, साथ में
बलिया। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बृहस्पतिवार को शहर में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट से शहीद पार्क चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों समेत करीब दो हजार से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों के कदम बढ़े तो पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई यात्रा टीडी कॉलेज चौराहा, ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन, माल गोदाम रोड और हनुमान मंदिर होते हुए शहीद पार्क चौक पहुंची। रास्तेभर देशभक्ति के गीतों और ‘वंदे मातरम’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

65 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहा, जिसे लोग अपने कंधों पर लेकर आगे बढ़ते रहे। यात्रा में युवाओं और महिलाओं का खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों के बीच शहर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता नजर आया।
यात्रा के समापन पर शहीद पार्क चौक पर वक्ताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान महज एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की आन- बान- शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का अभियान है।
यात्रा में विधायक केतकी सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा समेत जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बेलहरी व चिलकहर ब्लाॅक से जोश के साथ निकली यात्रा

: हल्दी। बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय सोनवानी से तिरंगा यात्रा निकाली गई। खंड विकास अधिकारी प्रहलाद कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी और सफाईकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एडीओ पंचायत मनोज कुमार गुप्ता, सचिव राजीव सिंह, वरुण राय, जेई लघु सिंचाई राजू कुमार गुप्ता, अमित सिंह, जीतू ठाकुर आदि मौजूद थे। चिलकहर में यात्रा का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद ने तिरंगा लहराकर किया। यात्रा में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दिया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु कुमार सिंह, वरिष्ठ अध्यापक शिव जन्म यादव, मुख्यमंत्री शोधार्थी बृजेश कुमार मौर्य, सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी ओमेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। सहतवार मे भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान अजय सिंह भाजपा के कार्यकर्ताओं नगर युवाओं द्वारा यात्रा का शुभारंभ श्री चैन राम बाबा समाधि स्थल से हुआ, जहां से विधायक के समर्थक हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर भ्रमण पर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed