{"_id":"6a3d87bd2059a0ec47055d23","slug":"thursday-was-the-second-hottest-day-of-the-season-ballia-news-c-190-1-bal1002-167136-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन अधिकतम पारा 42.5 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन अधिकतम पारा 42.5 के पार
विज्ञापन
नगर के चित्तू पांडेय चौराहा पर चिलचिलाती धूप और लू से बचाव के लिए एक ही गमछा ओढ़कर अपने गंतव्य
बलिया। जिले में चार दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही। बृहस्पतिवार इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके पहले 22 अप्रैल को तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंचा था। हालांकि शाम को आसमान में बादल छाने से लोगों को धूप की तपिश से राहत मिली। चिलचिलाती धूप से सुबह आठ बजे से ही घर से निकलना मुश्किल हो गया।
धूप का असर इस कदर रहा कि टंकी का पानी उबल गया। गर्मी व लू से बचने के लिए लोग बाजारों में सत्तू की लस्सी, खीरा, नारियल पानी, कोल्ड ड्रिक्स, शरबत आदि का सेवन करते नजर आए। लोग सिर और चेहरा ढक कर बाहर निकले।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि एकाध दिन अभी तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है। आंधी संग बारिश के आसार हैं। हवा की गति कम रही, जिसके कारण लू का असर नहीं रहा।