फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   three youths drowning Saryu river in ballia one was saved two died

Ballia News: सरयू नदी में डूब रहे तीन युवकों में एक को बचाया, दो की मौत; घटना के दूसरे दिन निकाली गई एक की लाश

Thu, 16 May 2024 03:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 May 2024 03:30 PM IST
सार

Ballia News: वहीं, बच्चों के डूबने की सूचना पर दोनों के परिवार के लोगों के रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। कृष्णा दो भाई में दूसरे नंबर का है। वहीं, कौशल तीन भाई है, जिसमें यह दूसरे नंबर का है। एक ही गांव में दो बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा है।

विज्ञापन
three youths drowning Saryu river in ballia one was saved two died
सरयू नदी के पास मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के सहतवार बीती शाम नाहर के छपरा में सरयू नदी के छाड़न में डूबे दो युवकों में से एक युवक कौशल का शव गुरुवार की सुबह घटना स्थल से करीब 30 मीटर दूर गोताखोरों की मदद से निकाली गई, जबकि दूसरे डूबे युवक कृष्णा की तलाश जारी है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन


उधर, नदी के छाड़न में डूबे दूसरे युवक की तलाश के लिए पुलिस ने मौके पर एडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है। वहीं, दोनों युवकों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम महाराजपुर निवासी तीन दोस्त कृष्णा (15) पुत्र वशिष्ठ राम, कौशल कुमार (18) पुत्र काशीनाथ राम व शशी (19) पुत्र श्याम बिहारी सरयू नदी के छाड़न में पैर फिसल कर गहरे पानी में चले गए और तीनों डूबने लगे। आसपास के लोगों ने तीनों को डूबते देखा तो दौड़कर जाकर किसी तरह से शशि को बाहर निकाल लिया था। 


तब तक कृष्ण और कौशल गहरे पानी में चले गए। उनका पता नहीं चल सका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में दोनों को ढूंढवाने का काफी प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। दूसरे दिन गुरुवार की सुबह 7 बजे सहतवार थानाध्यक्ष विकास पांडे ने रेवती से गोताखोरों को बुलाकर शव को ढूंढने का काम शुरू करवाया।

एसओ ने बताया कि गोताखोरों के प्रयास से गुरुवार को सुबह 9.30 बजे के करीब टीएस बंधा 63 के पास कौशल के शव मिला है। जबकि कृष्णा के शव को ढूंढने का प्रयास जारी है। अभी भी शव को ढूंढने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed