{"_id":"66450987718796b8dc0ad544","slug":"three-youths-drowned-in-saryu-river-while-removing-stones-ballia-news-c-190-1-bal1001-116174-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पत्थर हटाते समय सरयू नदी के छाड़न में तीन युवक डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पत्थर हटाते समय सरयू नदी के छाड़न में तीन युवक डूबे
विज्ञापन
कटान रोधी कार्य में मजदूरी करने गए तीन युवक पत्थर हटाने के दौरान पैर फिसलने से बुधवार की शाम सरयू नदी के छाड़न में डूब गए। इनमें से एक को मौके पर मौजूद नाविक ने किसी तरह बचा लिया, लेकिन दो युवकों का कोई पता नहीं चला। उनकी तलाश में परिजनों के साथ-साथ पुलिस जुटी रही।
सरयू नदी की छाड़न नहर छपरा के पास कटान रोधी कार्य चल रहा है। जिसमें महराजपुर निवासी कृष्ण (18) पुत्र बच्चा, कौशल (18) वर्ष पुत्र काशी और शशि (19) वर्ष पुत्र श्याम बिहारी क्षेत्र में कटान रोघी कार्य में पत्थर हटाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान तीनों का पैर अचानक फिसल गया। जिस कारण तीनों सरयू नदी के छाड़न में जा गिरे और डूबने लगे।
यह देख पास ही मौजूद गांव के एक नाविक ने मौके पर पहुंच कर जैसे-तैसे शशि को तो किसी तरह से बचा लिया लेकिन कृष्ण और कौशल नदी के छाड़न में डूब गए। जिनकी तलाश जारी है। उधर, खबर जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को मिली मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से डूबे युवकों की तलाश शुरू कर दी। मुनीब प्रधान भी गोताखोरों की मदद से छाड़न में युवकों की तलाश करने में जुटे है।