फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three traffickers arrested with ten minors

Ballia News: दस नाबालिग संग तीन ट्रैफिकर गिरफ्तार

Wed, 03 May 2023 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
Three traffickers arrested with ten minors
रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने मंगलवार की शाम संयुक्त रूप से स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ से दस नाबलिग बच्चों के साथ तीन मानव तस्कर को गिरफ्तार किया। तीनों बिहार से बच्चों को साड़ी की फैक्टरी में काम कराने के लिए वाराणसी ले जा रहे थे। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से आपरेशन आहट चलाया जा रहा है। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार और जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्टेशन पर नियमित गश्त किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की देर शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ पर दस नाबालिग बच्चे बैठे दिखे। पूछताछ में पता चला कि तीन लोग बच्चों को अररिया बिहार से साड़ी की फैक्टरी में काम कराने के लिए वाराणसी ले जा रहे हैं। बच्चे सीमांचल एक्सप्रेस से आए थे। वाराणसी जाने की तैयारी में थे। बच्चों की निशानदेही पर बिहार के अररिया जिले के मकियारपुर निवासी मो. शाहजुद्दीन, मो. जुम्मन और मोहम्मद सकीम को गिरफ्तार बताया। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि बच्चों की काउंसिलिंग के लिए आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया वहीं तीनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed