फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three students topped the district with 98 percent marks

98 फीसद अंकों के साथ तीन छात्र रहे जिले में अव्वल

Sun, 17 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three students topped the district with 98 percent marks
हॉलीक्रास स्कूल अमृतपाली में आईसीएसई की परीक्षा उर्त्तीण करने के बाद अपने पुत्र ध्रुव को मिठाई ? - फोटो : BALLIA
बलिया। रविवार को आईसीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा के द्वितीय चरण के परिणाम आ गए। इसमें जिले के चार स्कूलों में पढ़ने वाले करीब चार बच्चों में इक्का-दुक्का को छोड़ कर सभी ने परीक्षा पास की है। परीक्षा परिणाम आने से बच्चों के चेहरे खिले दिखें और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशिया साझा की। अमृतपाली स्थित होली क्रास स्कूल के दो सौ, सहरसपाली स्थित सेक्रेड हर्ट स्कूल के 72 और कैस्टरब्रिज स्कूल के 120 बच्चों ने दसवीं की परीक्षा दिया था। आईसीएसई बोर्ड की दसवीं के रविवार को घोषित परिणाम में होलीक्रास के तीन बच्चे 98 फीसद अंकों के साथ तीन छात्र श्रीधर, सक्षम और ध्रुव कुमार अव्वल रहे। दूसरे स्थान पर 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ कैस्टरब्रिज की छात्रा जानह्वी सिंह रही। जबकि तीसरे स्थान पर 97.2 फीसद अंकों के साथ सेक्रेड हर्ट की तनविका ओझा रही। इसके अलावा होली क्रास के रचित मिश्रा, अभ्युदय श्रीवास्तव,आयुषी पांडेय और आरुषी सिंह ने 97 प्रतिशत, आदित्य निवास मिश्रा, शुभम प्रताप सिंह और छात्रा अवी सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। जबकि कैस्टर ब्रिज के यश ओझा और सृजन शुक्ला ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन

तनविका ने टाप किया सेक्रेड हर्ट
सहरसपाली स्थित सेक्रड हर्ट स्कूल के 72 कुल छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से सभी परीक्षा उत्तीर्ण की है। यानि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 72 परीक्षार्थीयों में से 50 परिक्षार्थियों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाकर उत्तीर्ण किया, 10 ने 90 फीसद और उससे ज्यादा अंकों के साथ उत्तीर्ण किया। प्रधानाध्यापिका नम्रता पाण्डेय ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। विद्यालय टॉप करने वालो में तनविका ओझा 97.2 प्रतिशत, अंश पाठक 95 प्रतिशत, वर्तिका सिंह व रिया यादव 93 प्रतिशत, प्रियांशी मौर्या 92.6 प्रतिशत, रुद्रेश ओझा 91.8 प्रतिशत, हर्षित ओझा 91.2 प्रतिशत, रजनी वर्मा 91 प्रतिशत, अदिति मिश्रा व पार्थ श्रीवास्तव 90फीसद अंक पाकर सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

कैस्टरब्रिज की जाह्नवी ने किया स्कूल टाप
आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के दसवी के घोषित परीक्षा परिणाम में कैस्टर ब्रिज स्कूल, पिपरौली बसंतपुर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जाह्नवी सिंह ने 97.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 96.4 फीसद के साथ यश ओझा तथा सृजन शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ हिमांशी चौरसिया, दिव्यांशु शंकर राय तथा चिन्मयू दूबे ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। अमन पाण्डेय और अनुष्का तोमर ने क्रमश: 96 तथा 95 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे और पांचवे स्थान को गौरवान्वित किया। इसके अलावा स्कूल के 22 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया तथा 28 छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 80 से 90 प्रतिशत के बीच रहा। प्राधानाचार्य वी. सिसोदिया ने सफल छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed