फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three people filed nomination for the post of president

Ballia News: अध्यक्ष पद के के लिए तीन ने किया नामांकन

Tue, 20 May 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three people filed nomination for the post of president
बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के 28 मई 2025 को हो रहे चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन और महासचिव के पद पर छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। साथ ही अन्य पदों पर भी नामांकन किए गए हैं।
विज्ञापन


क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन का कार्यकाल लगभग 11 माह का ही होता है। समय समाप्त होने पर एल्डर्स कमेटी की ओर से सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी की नियुक्ति होती है और चुनाव अधिकारी की ओर से चुनाव संपन्न कराया जाता है। निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन दाखिल करने वालों में अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र नाथ मिश्रा, शेषनाथ तिवारी और शैलेष कुमार सिंह हैं। महासचिव के पद पर मिथिलेश कुमार सिंह चमन, त्रिभुवन नाथ यादव, राधेश्याम पांडेय, सुशील कुमार श्रीवास्तव, भूपेन्द्र कुमार सिंह और भुवाल सिंह ने नामांकन पत्र भरा। कोषाध्यक्ष के पद पर रजनीश कुमार पांडेय और अमित कुमार चौबे ने नामांकन पत्र दाखिल किया। संयुक्त मंत्री के लिए (तीन पद) दिनेश सिंह सेंगर, श्रीराम सिंह ने पर्चा भरा। उपाध्यक्ष वरिष्ठ के पद पर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, परमात्मा नंद सिंह और राजेश दत्त पांडे ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) पद के लिए विनीत कुमार तिवारी और शिवशंकर राम फौजदार ने नामांकन भरा। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे राजू कुमार पांडेय और सत्यप्रकाश यादव ने नामांकन किया। सदस्य कार्यकारिणी (15 वर्ष से ऊपर) अनिल कुमार मिश्रा ज्ञानप्रकाश गुप्ता, अखिलेश कुमार उपाध्याय, प्रेमशंकर वर्मा, बड़े लाल तिवारी, नवीन कुमार सिंह ने नामांकन किया। (15 वर्ष से नीचे) सदस्य कार्यकारिणी के लिए सुरैया बानो, धनंजय कुमार सिंह, अमरनाथ राय, अविनाश कुमार सिंह, जीशान अंसारी, पृथ्वी राज भार्गव ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed