फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three life imprisonment

तीन को आजीवन कारावास

Thu, 30 Nov 2017 11:31 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 30 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Three life imprisonment
अदालत। - फोटो : amar ujala
नगरा थाना क्षेत्र के खारी देवरिया गांव में करीब साढ़े तीन साल पहले एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी पति अश्वनी कुमार, ननद मीरा तथा सास सुमित्रा देवी के विरुद्घ दोष साबित पाया। जबकि जेठानी लाखमुनी देवी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक, मऊ जिले के कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजा जहांपुर निवासी वादी अवधेश यादव ने नगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी बहन नीतू की शादी नगरा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी अश्वनी कुमार के साथ सात साल पहले हुई थी। शादी के समय दान दहेज में सारा सामान दिया गया था। लेकिन ससुराल के लोग दहेज में मऊ शहर में दो कट्ठा जमीन की मांग करते रहे। इसके लिए उसकी बहन को ससुराल के लोग प्रताड़ित करते थे। 25 मार्च 2013 को मोबाइल पर सूचना दिया कि तुम्हारी बहन की तबियत खराब है। जब हम लोग बहन के घर पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पलंग पर मिली। ससुराल के लोगों ने बताया कि तुम्हारी बहन ने फांसी लगाया है।
विज्ञापन


बहन की मौत संदिग्ध लगने के चलते मायके की ओर से थाने में तहरीर दर्ज कराई गई। जिसपर पर पुलिस ने भादवि की धारा 498 तथा 306 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। लेकिन विवेचना 302 तथा 201 में आरोप पत्र न्यायालय में भेजा गया। सुनवाई करते हुए अपर जिला सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार द्वितीय की अदालत ने पति, सास और ननद के खिलाफ दोष साबित पाते हुए आजीवन कारावास तथा अर्थदंड की सजा से दंडित किया। वहीं जेठानी लाखमुनी देवी को साक्ष्य के अभाव में बाइज्जत बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed