{"_id":"5f3c020e8ebc3e3cdd24d97c","slug":"three-dead-including-two-youth-75-new-corona-infected-including-district-judge-orderly-ballia-news-vns5420884131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों समेत तीन की मौत, जिला जज के अर्दली समेत 75 नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों समेत तीन की मौत, जिला जज के अर्दली समेत 75 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
बलिया। जिले में कोरोना से दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि मंगलवार को आई रिपोर्ट में कचहरी के पेशकार और तीन अर्दली समेत 75 लोग नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 46712 हो गई है। पहले से भर्ती 309 में से 1905 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 1233 है। वहीं मृतकों की संख्या 31 हो गई है।
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि सीयर के बेल्थरारोड में एक, कीड़िहरापुरा में एक, रतनपुर में दो, बांसडीह के रूकुनपुरा में एक, बांसडीह के वार्ड नंबर दो में दो, सिविल लाइन जजेज कालोनी में दो, पंदह के खेेजुरी में दो, हनुमानगंज के परमंदापुर में एक, निधरिया में एक, हनुमानगंज में एक, दुबहड़ के काशीपुर में एक, विशुनपुरा में एक, गोइली में एक, सहोदरा में एक, चिलकहर के हजौली में दो, सोहाव के बगही में एक, अख्तियारपुर में एक, बासुदेवा में एक पाजिटिव केस मिला। इसी प्रकार मालवीयनगर में एक, शहर के प्रोफेसर कालोनी में दो, सदर जेपीनगर में एक, रसड़ा के राघवपुर में आठ, नगरा के ननहरा में तीन, भिटुना में तीन, मालीपुर में एक, परसिया में एक, नगरा में एक, मनिसर के चांदुपाकड़ में चार, मनियर के दिघेड़ा में एक, जिगिड़सर में एक, परानपुर में दो, चोरकंड में दो, मनियर में दो, बेलहरी के मझौवा में दो, बिगही में एक, मुरलीछपरा के करनछपरा में एक, नवकागांव में एक, बैरिया के कोटवा रानीगंज में एक, जमालपुर में एक, टेंगरही में एक, बैरिया में दो, उदयछपरा में एक, नवानगर के गांगकिशोर में दो, रेवती वार्ड नंबर आठ में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। उधर, जिला जज के तीन अर्दली, पेशकार, नाजिर का सहयोगी भी पॉजिटिव पाया गया है। जिला प्रशासन ने तीन कोरोना मरीजों की मौत की पुष्टि की। मृतकों में सहतवार थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव की एक 65 वर्षीय वृद्धा, उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी निवासी एक 38 वर्षीय युवक तथा हनुमानगंज ब्लाक के रामपुर निवासी एक 35 वर्षीय युवक शामिल है।
-
कोरोना से एक प्रवक्ता की मौत
बलिया। चंदौली के चकिया निवासी व नागाजी विद्या मंदिर माल्देपुर में प्रवक्ता के रूप में कार्यरत एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। उन्होंने सोमवार को आजमगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ा। इसकी सूचना मिलते ही विद्यालय से लेकर चहुंओर शोक की लहर दौड़ गई। बता दे कि वे 28 जुलाई को बीमार हुए। तबीयत अधिक बिगड़ी तो 31 जुलाई से स्कूल आना बंद कर दिया। इसके बाद 11 अगस्त को कोरोना की जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एल-1 अस्पताल में भर्ती किया। वहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने 12 अगस्त को मेडिकल कालेज आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। वहां 17 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली।