फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three BLOs found absent in the inspection of booths

बूथों के निरीक्षण में तीन बीएलओ मिले अनुपस्थित

Thu, 25 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three BLOs found absent in the inspection of booths
बलिया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम अदिति सिंह ने बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में बूथ पर मौजूद बीएलओ से जानकारी ली। इस दौरान तीन बीएलओ अनुपस्थित मिले, जिनसे स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कालेज में बने बूथों पर पहुंचीं। वहां बीएलओ से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पात्रों का नाम जोड़ने व अपात्रों का नाम काटने से संबंधित फार्म की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत शुद्ध मतदाता सूची बननी चाहिए। बीएलओ इस बात का ध्यान रखें कि उनके बूथ से संबंधित क्षेत्र में कोई भी ऐसा व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित नहीं हो, जो 01 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरा कर लिया हो। मृतक का नाम हर हाल में मतदाता सूची से निकालने की कार्रवाई कर ली जाए। इस दौरान दो बूथों पर बीएलओ अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। कम्पोजिट विद्यालय भृगुआश्रम पर भी एक बीएलओ बूथ पर नहीं मिले। अन्य बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में पूछताछ की। इस दौरान एसपी राजकरण नैय्यर व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed