{"_id":"5d7e80678ebc3e0172326431","slug":"three-arrested-with-stolen-goods-ballia-news-vns483987124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान संग तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के सामान संग तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह नारायणपुर चट्टी के पास से तीन चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि नारायणपुर चट्टी होकर तीन लोग चोरी के सामान बेचने के लिए कहीं जा रहे है। जिसपर पुलिस ने नारायणपुर चट्टी पर घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
पकड़े गए चोरों ने पूछताछ में बताया कि चोरी का सामान झाड़ी में छुपा कर रखे हैं। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का एक इनवर्टर, एक बैटरी, दो बड़ा सोलर पैनल व दो छोटा सोलर पैनल, 10 पेटी टाइल्स बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि विगत एक सप्ताह पूर्व विद्या धाम नारायणपुर स्थित पूर्वांचल बैंक से दो बड़े सोलर पैनल, नारायणपुर स्थित छात्र शक्ति गोदाम से दो छोटे सोलर पैनल, पोस्ट ऑफिस से एक बैटरी व एक इनवर्टर, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक नारायणपुर से 10 पेटी टाइल्स हम लोगों ने चुराया था। पूछाताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम क्रमश: प्रदीप कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह, राजकुमार चौहान पुत्र सुभाष चौहान, मनन राजभर पुत्र भिखारी राजभर निवासी विद्या भवन नारायणपुर निवासी बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अजय यादव, हेड कांस्टेबल शिवधन यादव, प्रीतम यादव, चंदन कुमार, मुसाफिर आदि रहे।