फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three arrested with loot and rupees, one absconding

लूटकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार

Wed, 15 Jan 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with loot and rupees, one absconding
दोकटी पुलिस के हत्थे चढ़ा लूट का आरोपी। - फोटो : BALLIA
लालगंज। दोकटी पुलिस और स्वॉट टीम ने रामपुर कोड़हरा बंधे के पास 27 दिसंबर की रात बोलेरो और स्कार्पियो सवारों के साथ हुई लूट की घटना के तीन आरोपियों को बीएसटी बंधे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली।
विज्ञापन

गिरफ्तार लुटेरों में भीमशंकर यादव पुत्र परशुराम यादव निवासी जानकी बाजार बिहार, मुकेश कुमार यादव पुत्र अनेश्वर यादव निवासी ग्राम सूरेमनपुर बिहार तथा अरुण कुमार पुत्र महेश यादव निवासी भगवान का डेरा बिहार शामिल हैं जबकि चौथा लुटेरा नागेंद्र यादव पुत्र महेश यादव निवासी भगवान का डेरा भागने में सफल हो गया। लुटेरों के पास से लूट के 6010 रुपये, पासबुक, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं दो तमंचा व दो कारतूस के साथ ही घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की गई। पकड़े गए लुटेरों ने 27 दिसंबर की रात रामपुर कोड़रहा ढाले के निकट पक्की पुलिया के पास स्कार्पियो और बोलेरो सवारों से की गई लूट की घटना को स्वीकार किया। क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह से बताया कि पकड़े गए सभी बदमाशों ने 27 दिसंबर को हुए लूटकांड में सम्मिलित होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
बैरिया। बैरिया पुलिस ने बुधवार को कोटवां मोड़ से चोरी की बाइक के साथ चोर को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोटवां मोड़ पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान बाइक से आ रहे युवक को रोकने का इशारा करने पर वह भागने लगा। लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ कर उसके गाड़ी के कागजात को चेक किया गया तो वह फर्जी पाया गया। पुलिस ने बाइक संग युवक को पकड़ कर थाने लाई और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पकड़े अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम रामेश्वर कुमार यादव पुत्र महेंद्र यादव निवासी अधिसिझुआ थाना रेवती बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed