फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three arrested for making railway ticket from fake ID

आरपीएफ ने अवैध टिकट बनाने वालों तीन आरोपियों को दबोचा

Tue, 30 Jul 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for making railway ticket from fake ID
बलिया। फर्जी आईडी के आधार पर अवैध तरीके से रेल का टिकट बनाने का धंधा करने वाले तीन लोगों को आरपीएफ ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों की गिरफ्तारी स्टेशन-धर्मशाला रोड और सुखपुरा चट्टी पर स्थित दुकान से हुई। इनके कब्जे से लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल और अन्य उपकरण बरामद किए गए। तीनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अवैध तरीके से रेल टिकट बनाने का कारोबार करने की शिकायत पर आरपीएफ की टीम सोमवार को स्टेशन-धर्मशाला रोड पर प्रिंस इंटरनेट एंड फोटो स्टेट नाम में दुकान चलाने वाले राजकुमार वर्मा को पकड़ लिया। जांच के दौरान आरपीएफ को कुछ माह के अंदर फर्जी आईडी से करीब पांच सौ रेल टिकट बनाने के साक्ष्य मिले। टीम ने दुकान से तीन लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक डोंगल, दो पेन ड्राईव व एक मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन

आरपीएफ टीम ने सुखपुरा चट्टी पर छापेमारी कर सुखपुरा निवासी मुकेश सिंह व चंद्रप्रकाश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। यहां सिंह इंटरनेट के नाम से संचालित दुकान से दो लैपटॉप, एक प्रिंटर व दो मोबाइल को लेकर जांच-पड़ताल की गई तो कुछ दिनों के अंदर करीब साढ़े तीन सौ रेल टिकट बना पाया गया। तीनों आरोपितों से पूछताछ के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया। तीनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed