फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three accused arrested with illegal liquor

अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Mar 2022 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with illegal liquor
एंबुलेस में शराब भरकर बिहार ले जा रहे दो गिरफ्तार
विज्ञापन

दुबहर। स्थानीय पुलिस ने जनेश्वर मिश्र सेतु से एंबुलेंस में शराब भर कर बिहार ले जाते समय दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। एंबुलेंस से 158.04 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई है।
जनेश्वर मिश्र सेतु से मनोज कुमार पुत्र स्व. अवधेश राम निवासी गंगहर थाना नोखा जिला रोहतास बिहार, राकेश कुमार पुत्र शिवनारायण चौधरी को गिरफ्नितार किया गया है। एंबुलेंस में 180-180 एमएल की 878 फ्रूटी (158.04) बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही थी। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के दो स्थानों से जेपीनगर चौकी पुलिस की ओर से भारी मात्रा में अवैध शराब व कच्ची अपमिश्रित शराब के साथ तीन अभियुक्तों को पकड़ा गया है। इससे शराब माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है। बैरिया थाना क्षेत्र के जेपी नगर पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार की भोर में थाना क्षेत्र के अठगावा स्थित दुर्गा मन्दिर के पास बिहार जाने की फिराक में कुल 70 लीटर अपमिश्रित अवैध शराब, 500 ग्राम नौसादर, 200 ग्राम यूरिया, 500 ग्राम फिटकिरी, नमक के साथ खड़े आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता विशेश्वर राम निवासी नई बस्ती अठगावा थाना बैरिया बताया। वहीं, थाना क्षेत्र के बीएसटी बांध चांददीयर से गरीबाटोला मार्ग पर अठगावा तिराहे के पास से बृहस्पतिवार की भोर में ही एक जीप से कुल 28 पेटी बियर बरामद की गई। पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को पकड़ लिया। अपना नाम राजा कुमार निवासी छोटका बैजू टोला थाना रिविलगंज जिला सारण (बिहार) और राजकुमार महतो निवासी घुरि टोला अठगावा थाना बैरिया बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed