फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Those from whom the donation was taken, they were slammed in the election.

जिनसे लिया चंदा उन्हें ही चुनाव में दी पटकनी

Mon, 17 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Those from whom the donation was taken, they were slammed in the election.
बैरिया। पहले राजनीतिक लड़ाई सिद्धांतों, आदर्शो व विकास को लेकर चलती थी। प्रत्याशी आमने-सामने चुनाव लड़ते थे लेकिन उनमें आपसी सौहार्द की कोई कमी नहीं थी। उन दिनों की एक घटना को साझा करते हुए क्षेत्र के दुर्जनपुर निवासी डॉ नथुनी प्रसाद बताते हैं कि 1962 की सोशलिस्ट पार्टी से स्व. मैनेजर सिंह थे, जबकि लाल वीरेन्द्र विक्रम सिंह निर्दल से प्रत्याशी थे। मैनेजर सिंह की माली हालत ठीक नहीं थी। लाल वीरेन्द्र विक्रम सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ते हुए उन्होंने उन्हीं से चुनाव लड़ने का चंदा मांगा। लाल वीरेन्द्र विक्रम ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उन्हें चंदा भी दिया।
विज्ञापन

चुनाव के बाद परिणाम स्वर्गीय मैनेजर सिंह के हक में गया और वे विधायक निर्वाचित हो गए । वहीं लाल वीरेन्द्र विक्रम सिंह चुनाव हार गए। आज के परिवेश में परस्पर एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के बीच इस प्रकार चंदे का आदान-प्रदान कल्पना से भी परे है। जब तक सियासतदां भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं थसे जनप्रतिनिधि जनसेवक थे। पहले राजनीति का उद्देश्य जनसेवा था अब धन अर्जन बन गया है। तभी तो विरोध करने वाले को नेता अपना दुश्मन समझने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed