{"_id":"6862e2afa970aed1ce0b7517","slug":"this-time-there-will-be-an-attack-on-communicable-diseases-gram-panchayats-are-also-ready-ballia-news-c-190-1-bal1002-143105-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: संचारी रोगों पर इस बार होगा वार ग्राम पंचायतें भी हो गईं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: संचारी रोगों पर इस बार होगा वार ग्राम पंचायतें भी हो गईं तैयार
विज्ञापन
बलिया। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान मंगलवार से शुरूआत होगी। इस अभियान के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर संचारी रोगों पर वार कर ग्रामवासियों को उनसे सुरक्षित रखने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
इस अभियान के कमांडर अपनी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान होंगे। ग्राम पंचायत पर स्थानीय स्तर के कर्मचारी सफाई कर्मी, आशा, आंगनवाड़ी, रोजगार सहायक, एएनएम आदि और ग्रामवासी सेना की भूमिका निभाएंगे। कोशिश की जा रही है कि इस अभियान में ग्रामवासियों की अधिक से अधिक सहभागिता रहे और वे संचारी के खतरे के प्रति जागरूक रहें।
हर ग्रामवासी इसके जोखिम को समझे, उससे बचने और उसके प्रभाव को कम करने के लिए व्यक्तिगत स्तर से, परिवार के स्तर से प्रयास करे। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद और मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज के निर्देशन में ग्राम पंचायत स्तर पर संचारी पर वार करने की रणनीति बनाई गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत और सचिवों से सीधे संवाद किया है।
विज्ञापन
उनकी कोशिश है कि इस अभियान में कोई कमी न रहे और अभियान प्रभावी हो। जुलाई माह के अभियान के लिए माइक्रोप्लान तैयार हो गया है। अभियान के कमांडर ग्राम प्रधान बनाए गए हैं। अभियान के लिए न्याय पंचायत स्तर पर टीमें बनाई गई हैं वे ग्राम पंचायतों में साफ सफाई कर संचारी के जोखिम को कम करेंगी। तीन स्तरों पर निगरानी की जाएगी।