फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   This time additional center administrators will be posted at every examination center.

इस बार हर परीक्षा केंद्र पर तैनात किए जाएंगे अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक -

Mon, 07 Mar 2022 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
This time additional center administrators will be posted at every examination center.
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार परीक्षा केंद्रों पर विभाग का पूरा फोकस है। परीक्षा केंद्रों पर इस बार केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती होगी। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में केंद्रों पर परीक्षा होगी। केंद्र व्यवस्थापक की देखेरेख में प्रश्नपत्र का वितरण होगा। विभाग का दावा है कि बोर्ड परीक्षा में इस बार नकल की गुंजाइश नहीं रहेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल और इंटर के 140925 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी को लेकर विभाग जोरशोर से जुटा हुआ है। नकल पर नकेल लगाने के लिए विभाग की ओर से तैैयारी की जा रही है। विभाग परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के डाटा का परीक्षण भी कर रहा है। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की भी तैनाती रहेगी। बताया जाता है कि परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक की ही नजर रहती है। प्रश्न पत्र की गोपनीयता भी उसी के हाथ रहती है। लेकिन इसके बावजूद कई केंद्रों से पेपर लीक होने का मामला सामने आता है। इसको देखते हुए इस बार परीक्षा केंद्रों पर नकल पर अंकुुश लगाने व प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात किए जाएंगे। यह अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। डबल लॉक वाली आलमारी जिसमें पेपर सुरक्षित व गोपनीय तरीके से रखा जाता है, उसकी एक चाभी भी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। परीक्षा शुरू होने से पहले दोनों केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी में डबल लॉक को खोला जाएगा। इसके बाद प्रश्नपत्र का वितरण किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि नकल पर अंकुुश लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed