फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves stole jewelry and cash from two houses

दो घरों से चोरों ने गहने व नगदी चुराया

Fri, 12 Nov 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelry and cash from two houses
भीमपुरा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने घर से हजारों के गहने व रुपये चुरा लिए। घटना की सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दी। जिसके बाद क्षेत्रीय पुलिस व क्षेत्राधिकारी रसड़ा ने दोनों स्थानों पर मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

क्षेत्र के मामपुर महदेवा में सुरेंद्र बहादुर यादव के घर में गुरुवार की रात चोरों ने पीछे के दरवाजे से घुसकर कमरे में रखा ट्राली बैग लेकर चले गए। घर से कुछ दूरी पर जाकर उसमें रखे गहने निकाल कर बैग खेत में छोड़ दिए थे। पीड़ित ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि सोने की चेन, लाकेट, 6 अंगूठी, कनफूल, चांदी के गहने व कुछ नगदी रखा हुआ था।
विज्ञापन

उधर, सेमरी गांव में मुख्य सड़क पर स्थित सुरेंद्र गोंड के घर में भी चोरों ने घर मे पीछे से घुसकर बैग चुरा लिया। इसमें सोने-चांदी के जेवरात के अलावा चार हजार रुपये नगद रखे हुए थे। दोनों चोरियां एक ही अंदाज में हुई है। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिवनारायण वैश भी मौके का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed