फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves stole goods worth thousands including cash by tearing off the sackcloth of the hut

झोपड़ी का टाट फाड़कर चोरों ने नगदी समेत हजारों का सामान चुराया

Fri, 19 Nov 2021 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods worth thousands including cash by tearing off the sackcloth of the hut
हल्दी। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगहीं गांव में शुक्रवार की भोर में चोरों ने एक रिहायशी झोपड़ी की टाट फाड़कर उसमें रखे बक्सा उठा ले गए और उसमें रखा हजारों रुपये के आभूषणों सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगहीं निवासी प्रेम शंकर तुरहा के परिवार के सदस्य गुरुवार की रात अपनी झोपड़ी में सोए थी। इसी बीच भोर में चोर झोपड़ी के पीछे से टाट को फाड़कर अंदर घुस गए और एक बक्सा को अपने साथ उठा ले गए। जब शुक्रवार की सुबह घर की महिलाएं सोकर उठी तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। महिलाओं ने घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। घर के लोगों ने देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और एक बक्सा गायब था। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रोहुआ जयशंकर प्रसाद ने छानबीन की। प्रेमशंकर तुरहा ने तहरीर में उल्लेख किया है कि 60 हजार नगद, सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमका व चांदी का तीन सेट पायल के साथ ही जरूरी कागजात चोरों ने चुरा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed