{"_id":"6a1b3a5d0c2230551409aefc","slug":"thieves-robbed-an-electronics-shop-ballia-news-c-190-1-ana1001-165134-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चोरों ने इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकान में की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चोरों ने इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकान में की चोरी
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह-सहतवार मार्ग पर स्थित रघुनाथपुर में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में सेंध लगाकर चोरी की। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने जांच की।
कस्बा के वार्ड दो निवासी एहसानुल हक की इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान रघुनाथपुर में है। चोर दुकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर घुस गए। पीछे लगे करकट को भी काट दिया। दुकानदार ने बताया कि चोर दुकान से 23 मिक्सी, 15 सीलिंग पंखे, 9 प्रेस तथा 4 एलसीडी टीवी सहित अन्य सामान चुरा ले गए हैं। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत दो लाख रुपया बताई जा रही है।
दुकानदार को चोरी की जानकारी शनिवार की सुबह तब हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचा।
उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है।