{"_id":"684f0cc919b640d0bd099b58","slug":"thieves-entered-the-house-through-the-roof-escaped-with-jewellery-and-cash-worth-lakhs-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के आभूषण और नकदी लेकर हुए फरार, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के आभूषण और नकदी लेकर हुए फरार, पुलिस कर रही जांच
Sun, 15 Jun 2025 11:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:50 PM IST
सार
घर में सो रहे लोगों को कानो कान खबर तक नहीं लगी और चोर छत के रास्ते घर में दाखिल होकर आभूषण के साथ नकद लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस की जीप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बे के उत्तर टोला वार्ड एक में शनिवार की रात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर लाखों के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली। घरवाल रविवार की सुबह जागे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।
विज्ञापन
उत्तर टोला निवासी नितेश सिंह के घर में शनिवार रात परिवार के सदस्य खाना खाकर सो रहे थे। भीषण गर्मी के कारण घर के अंदर कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। देर रात पीछे से छत पर चढ़कर घर में घुसे चोरों ने गृहस्वामी नितेश की पत्नी व उनकी बुआ का बैग लेकर बाहर निकल गए। बैग से नकदी और आभूषण निकाल लिए।
विज्ञापन
घर की महिलाओं के आभूषण, कीमती सामान बैग में रखे हुए थे। पीड़ित परिवार के अनुसार नितेश सिंह की पत्नी के बैग से 20 ग्राम का मंगलसूत्र, सोने की चार अंगूठी व पांच हजार रुपये चोरी हुए हैं। वहीं, उनकी बुआ संध्या सिंह के बैग से सोने की हार, दो मंगलसूत्र, सोने की चेन, लाकेट समेत, झुमका, तीन अंगूठी , 3 पीस सोने की नथिया, दो जोड़ी पायल, बिछिया व 32 हजार रुपये चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।