फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves caught in the house

घर में सोते हुए पकड़ा गया चोर

Tue, 23 Nov 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Thieves caught in the house
कोतवाली क्षेत्र के मझोस खुर्द गांव में रविवार की देर रात शादी वाले घर में एक अंजान व्यक्ति को नशे की हालत में घर के अंदर सो रहे देख घरवालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए व्यक्ति के हाथ में रुपया था। पुलिस की पूछताछ में पकड़ा गया युवक चोर निकला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम हृदयानंद वर्मा की लड़की की बारात कनैला से आयी थी। शाम को द्वारपूजा के बाद सभी महिलाएं और पुरुष जयमाल में व्यस्त थे। इस दौरान घर के सभी दरवाजे खुले थे। वही रात में चोर घर में घुसकर बैग और अन्य सामानों की आराम से तलाश की। इस दौरान जो मिला उसे लेकर चोर लेकर चलते बने। वहीं उनका एक साथी अत्यधिक शराब पी चुका था। वह उसी घर में हाथ में चोरी की रकम को लेकर सो गया। रात को कार्यक्रम से निवृत्त होने के बाद भोर में जब महिलाएं घर में गईं तो एक अंजान को हाथ में पैसा लिए सोया देख शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद परिजनों ने रात में ही डायल 112 को खबर कर दिया और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की पूछताछ में वह बगल के गांव का ही रहने वाला निकला। अभी तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed