फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves blew Nathiya and Bindi from the idol of Maa Durga temple

मां दुर्गा मंदिर के प्रतिमा से चोरों ने नथिया व बिंदी उड़ाया

Fri, 05 Mar 2021 05:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Thieves blew Nathiya and Bindi from the idol of Maa Durga temple
नगरा। नगर पंचायत स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने मंदिर के खिड़की का ग्रिल तोड़ कर मंदिर में प्रवेश कर गए और गर्भ गृह का ताला तोड़कर देवी की प्रतिमा से सोने की नथिया व बिंदी ले उड़े। चोरी की जानकारी प्रात: मंदिर में पूजा करने गए पुजारी को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर का मौका मुआयना किया। पुजारी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। देवी प्रतिमा से गहने की चोरी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। नगरा कस्बा से सटे पूरब दुर्गा मंदिर है। मंदिर के पुजारी अमरनाथ दास ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार की रात आरती के बाद मंदिर के गर्भगृह व मुख्य गेट में ताला बंद कर वह घर चले गये थे। शुक्रवार की प्रात: पांच बजे पूजा करने के लिए मंदिर का गेट खोला तो देखा कि गर्भगृह का ताला टूटा हुआ है और देवी प्रतिमा से उनका नथिया व बिंदी गायब है। पुजारी ने चोरी की सूचना डॉयल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर का मौका मुआयना में देखा कि मंदिर के उत्तर तरफ की खिड़की का ग्रिल टूटा हुआ है। चोरी की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। समाचार भेजे जाने तक पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं की थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed