{"_id":"6972756979fd84478e051d1a","slug":"thieves-are-targeting-the-expensive-silver-in-temples-five-thefts-have-occurred-in-one-month-with-only-two-cases-solved-ballia-news-c-190-1-ana1001-156370-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चोरों के निशाने पर मंदिर की महंगी चांदी 1 महीने में पांच में चोरी, दो में ही खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चोरों के निशाने पर मंदिर की महंगी चांदी 1 महीने में पांच में चोरी, दो में ही खुलासा
विज्ञापन
बलिया। सोने के बाद चांदी के दाम तीन लाख के पार होने के बाद मंदिरों के विग्रह के आभूषण चोरों के निशाने पर हैं। एक महीने में पांच मंदिरों में चोरी हुई। पुलिस अब तक दो का खुलासा कर पांच चोरों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
शहर सहित प्रमुख कस्बों में कुछ मंदिरों को छोड़ दें तो अधिकतर मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं है। रात में बिना ताला व सीसीटीवी कैमरे के मंदिरों में चोरी की घटना को अंजाम देना चोरों के लिए आसान हो गया है।
इस सीजन में सर्द रात में जिले में पहली चोरी तीन जनवरी की रात रसड़ा कोतवाली के शिवनाथ बाबा चौराहा जीप स्टैंड के पास राधा कृष्ण मंदिर में हुई। चोर दीवार फांदकर राधा-कृष्ण का मुकुट चोरी कर ले गए। लेकिन नकली होने के शक में उसे छोड़कर चोर बाहर लगे पीतल का घंटा चुरा ले गए।
विज्ञापन
इसके तीन दिन बाद चोरों ने सुखपुरा थाना के स्थानीय गांव के बीचों बीच बुढ़वा शिवमंदिर में चोरी की। मंदिर में स्थापित शिवलिंग का चांदी का पत्र काट ले गए। सुरक्षा के नाम पर फाटक को ताले की जगह सिर्फ रस्सी से बांधा गया था। मां दुर्गा के सोने के आभूषण व दान पेटिका चुरा ली।
वहीं, आठ सौ मीटर दूर एक मंदिर से दानपेटी चुरा ली। पुलिस ने 10 दिन बाद मंदिर चोरी सहित अन्य चोरी के मामले में पांच चोरों को गिरफ्तार किया। एक चांदी का बिस्कुट बरामद कर चोरी का खुलासे का दावा किया। ग्रामीणों ने दूसरे चोरी का शिवलिंग या आभूषण बिना बरामद किए चोरी के खुलासे पर सवाल खड़ा कर दिए।
सात-आठ गांवों के सैकड़ों लोग थाने पर पहुंच गए। खुलासा पर सवाल खड़ा कर दिया। एएसपी कृपाशंकर ने चोरी में फरार दो चोरों के पास चोरी का शिवलिंग होने की आशंका जताते हुए जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
इसके दूसरे दिन 15 जनवरी को बैरिया थाना के स्थानीय कस्बा स्थित योगी बाबा मंदिर से ठाकुर जी पीतल की आसनी चोरी का मामला आया। पुलिस ने इस मामले में 19 जनवरी को एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आसनी को बरामद किया।
16 जनवरी की रात को चोरों ने बांसडीह रोड़ थाना के छाता गांव के पोखरा मंदिर के गेट का ताला तोड़कर उसके गर्भगृह की मूर्ति के सोने चांदी के आभूषण चुरा लिया।
मंदिर की सुरक्षा को लेकर लोहे के मजबूत गेट व ताला और सीसी कैमरा था, लेकिन कैमरा कुछ दिनों से खराब था। मंदिर के आसपास घर न होने से ताला टूटने की भनक नहीं लग सकी।