फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   They entered the house through the roof and stole jewellery and cash worth lakhs

Ballia News: छत के रास्ते घर में घुसकर लाखों के आभूषण और नकदी उड़ाई

Mon, 16 Jun 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
They entered the house through the roof and stole jewellery and cash worth lakhs
बांसडीह/घोघा। स्थानीय कस्बे के उत्तर टोला वार्ड एक में शनिवार की रात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर लाखों के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली। घरवाल रविवार की सुबह जागे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।
विज्ञापन

उत्तर टोला निवासी नितेश सिंह के घर में शनिवार रात परिवार के सदस्य खाना खाकर सो रहे थे। भीषण गर्मी के कारण घर के अंदर कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। देर रात पीछे से छत पर चढ़कर घर में घुसे चोरों ने गृहस्वामी नितेश की पत्नी व उनकी बुआ का बैग लेकर बाहर निकल गए। बैग से नकदी और आभूषण निकाल लिए। घर की महिलाओं के आभूषण, कीमती सामान बैग में रखे हुए थे। पीड़ित परिवार के अनुसार नितेश सिंह की पत्नी के बैग से 20 ग्राम का मंगलसूत्र, सोने की चार अंगूठी व पांच हजार रुपये चोरी हुए हैं। वहीं, उनकी बुआ संध्या सिंह के बैग से सोने की हार, दो मंगलसूत्र, सोने की चेन, लाकेट समेत, झुमका, तीन अंगूठी , 3 पीस सोने की नथिया, दो जोड़ी पायल, बिछिया व 32 हजार रुपये चोरी हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed